नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र ने कहा कि साल 2024 में कुल दूध उत्पादन 239.30 मिलियन टन में गाय के दूध का योगदान 53.12 प्रतिशत था- फाइल
केंद्र सरकार ने सदन में कहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की कोई प्लानिंग नहीं है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र के सवाल के जवाब में ये बात कही।
उन्होंने कहा- संविधान के अनुच्छेद 246(3) के अनुसार, केंद्र और राज्यों के बीच बांटी गई विधायी शक्तियों के मुताबिक पशुओं का संरक्षण ऐसा मामला है जिस पर राज्य विधानमंडल को कानून बनाने का विशेष अधिकार है।
बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार गायों के संवर्धन, संरक्षण और पालन के लिए राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के उठाए कदमों का समर्थन करने के लिए दिसंबर 2014 से राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू कर चुकी है।
मिल्क प्रोडक्शन पर बोले
बघेल ने दूध प्रोडक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि 2024 में देश के कुल दूध उत्पादन 239.30 मिलियन टन में गाय के दूध का योगदान 53.12 प्रतिशत था, जबकि भैंस के दूध का योगदान 43.62 प्रतिशत था।
कैबिनेट मीटिंग में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी