पंजाब सीएम भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू।
पंजाब में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ रिलीफ फंड को लेकर बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उन्हें राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सुनील जाखड़ सहित कुछ नेताओं ने गालियां दी हैं। सीएम मान ने सभी नेताओं को चैलेंज दिया कि वे पंजा
.
सीएम ने कहा कि उन्होंने कई बार डिबेट की पेशकश की, लेकिन अब तक कोई भी नेता पंजाब के मुद्दों पर बात करने नहीं आया। अब भाजपा के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू।
कितने लोगों को मुर्गी-बकरियों के पैसे मिले राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने कभी सीएम भगवंत मान के लिए कोई गालियां नहीं दीं और जो कहना है, सीधा सीएम के सामने ही कहेंगे। उन्होंने बताया कि आज सीएम मान ने डिबेट का चैलेंज दिया है, जिसे वह स्वीकार करते हैं और किसी भी चैनल या जगह पर डिबेट के लिए तैयार हैं।
बिट्टू ने कहा कि उन्हें पूछना है कि अब तक कितने लोगों को मुर्गी या बकरियों के पैसे मिले, और कितनी महिलाओं को 1 हजार रुपए दिए गए। साथ ही, वह जानना चाहते हैं कि कौन सी मालवा नहर सीएम ने निकाली। बिट्टू ने चेतावनी दी कि मान किसी भी बात का भुलेखा न रखें, क्योंकि वह हर मुद्दे पर सच्चाई सामने लाएंगे।