• Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Nomination Ends; Leander Paes X Category Security, Joined BJP Last Week

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोलकाता में पार्टी नेताओं के साथ मैनिफेस्टो जारी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने खुद को राज्य में जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में पेश करते किया।

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने ₹2,000 की आर्थिक सहायता, पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक फ्री शिक्षा और राज्य में मुफ्त सरकारी परिवहन सुविधा देने की घोषणा की गई है।

किसानों के लिए घोषणापत्र में छोटे और भूमिहीन किसानों को हर साल ₹15 हजार की सहायता राशि और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात भी कही गई है। हर परिवार को ₹10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देने का वादा किया है।

कांग्रेस ने बंगाल के युवाओं के लिए युवा सम्मान योजना और बंगाल एम्प्लॉयमेंट गारंटी मिशन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत एक साल में राज्य में सभी खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा।

साथ ही स्टार्टअप्स को फंडिंग और स्किल डेवलपमेंट के साथ AI एजुकेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है।

5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:18 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने बंगाल के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मैनिफेस्टो जारी करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ाया है और इसका असर बंगाल की छवि पर पड़ रहा है। युवाओं को नौकरी के लिए राज्य छोड़ना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने रोजगार गारंटी मिशन, प्रदूषण उन्मूलन, कौशल विकास और एआई शिक्षा पर जोर देने का वादा किया है। महिलाओं को अर्थव्यवस्था की ताकत बनाने की बात भी कही गई है।

01:03 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CM सरमा बोले- NDA 90-100 सीटें जीतेगा

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- NDA आने वाले चुनावों में 90-100 सीटें जीतेगा। BJP 70 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

12:15 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए कैंपेन खत्म

126 सदस्यों वाली असम असेंबली के चुनाव के लिए कैंपेन मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। 722 उम्मीदवारों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

11:56 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अग्निमित्रा पॉल का आरोप- ममता की वजह से कई अफसर के नाम वोटर लिस्ट से बाहर

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की वजह से कई अफसरों के नाम वोटर लिस्ट से हट गए। पॉल के मुताबिक अगर राज्य सरकार ने शुरुआत से चुनाव आयोग के साथ सहयोग किया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

उन्होंने कहा कि कुछ वैध और कानूनी अफसरों के नाम भी सूची से हटाए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। पॉल ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही BLO, ERO और AERO अधिकारियों पर दबाव और धमकी का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने डेटा एंट्री ऑपरेटर की मांग की थी, लेकिन राज्य प्रशासन ने वह सहयोग नहीं दिया।

11:35 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नड्डा पुडुचेरी में बोले- जब से मोदी ने देश की बागडोर संभाली, बहुत कुछ बदला

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में कहा- पुडुचेरी के लोगों ने NDA और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से बहुत कुछ बदल गया है। हम सभी जानते हैं कि सभी मुश्किलों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के शानदार नेतृत्व में, भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ी है और एक स्थिर अर्थव्यवस्था है, जिससे देश को बहुत ताकत मिली है।

11:27 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में BJP उम्मीदवार बुलडोजर से नामांकन करने पहुंचे

पश्चिम बंगाल में गलसी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजू पात्रा ने नामांकन दाखिल करने के लिए बुलडोजर पर पहुंचकर सबका ध्यान खींच लिया। उनका यह अंदाज चुनावी माहौल में काफी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा कि यह बुलडोजर मॉडल उत्तर प्रदेश से प्रेरित है और इसका संदेश कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

राजू पात्रा ने कहा कि हत्या, बलात्कार और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों से निपटने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं। उनके मुताबिक बुलडोजर प्रतीक है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून का डर बनाया जाएगा।

10:53 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह ने कहा- बंगाल में भी इस बार कमल खिलेगा

शाह ने कहा- बंगाल में भी इस बार कमल खिलेगा। जब हम तीसरी बार असम में सत्ता में आएंगे तो इस पूरे कॉरिडोर से हम घुसपैठिए को रोककर रख देंगे।

10:28 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सिलचर में शाह बोले- असम में पहली कैबिनेट में UCC लाएंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सिलचर में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घुसपैठ रोकना चाहते हैं, जबकि राहुल गांधी की पार्टी घुसपैठियों का स्वागत करती है। 1991 में यहां के सात जिलों में हिंदू आबादी 38 लाख थी जो घटकर 36 लाख हो गई है और मुस्लिम आबाद 39 लाख थी जो बढ़कर 64 लाख हो गई है। राहुल गांधी को इनमें वोट बैंक दिखते हैं। राहुल गांधी ये आखिरी बार घुसपैठियों का वोट लेना है तो ले लो अगले चुनाव में वोट देने के लिए हम इनको यहां नहीं रखेंगे, बाहर निकाल देंगे। ये जो डेमोग्राफी चेंज हो रही है, अननेचुरल जनसांख्यिकी बदलाव के लिए मोदी जी ने 15 अगस्त 2025 को हाईपॉवर डेमोग्राफिक चेंजेस मिशन की घोषणा की है। कुछ समय में गृह मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन निकालकर डेमोग्राफी चेंज का अभ्यास करने वाला है।

शाह ने कहा- असम में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे, और किसी को भी चार शादियां करने की इजाजत नहीं होगी। हम डेमोग्राफिक बदलाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

10:16 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गोगोई बोले- हिमंता के लिए राजनीति का मतलब पैसा है

APCC प्रमुख गौरव गोगोई ने जोरहाट में रोड शो किया। उन्होंने कहा- आज लोग एक नए असम की कल्पना कर रहे हैं। वे भ्रष्ट नेताओं को हटाना चाहते हैं। लोग समझ गए हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा के लिए राजनीति का मतलब पैसा और संपत्ति है, जबकि हमारे लिए राजनीति का मतलब सेवा है।

10:09 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम के बारपेटा रोड रेलवे स्टेशन पर दूसरे राज्यों से हजारों प्रवासी मजदूर लौटे

असम में चुनाव का सिर्फ एक दिन बचा है। बारपेटा रोड रेलवे स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूर, जो दूसरे राज्यों में काम कर रहे थे, वोट डालने के लिए ट्रेन से घर लौटे।

10:01 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पवन खेड़ा के पड़ोसी ने कहा- मुझे दवाई लेने नहीं जाने दिया

09:38 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

BJP नेता सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में रोड शो किया

09:31 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

BJP सांसद कंगना रनौत ने कोलकाता के काली घाट मंदिर में पूजा की

09:30 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियंका बोलीं- देश के रिसोर्स अडाणी की कंपनियों को दिए जा रहे

केरलम के वायनाड में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- आज केरलम की ट्रेजेडी यह है कि 10 साल से आपके पास एक ऐसी सरकार है जिसे सच में आपकी परवाह नहीं है। केरलम कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। देश के रिसोर्स अडाणी जैसी बड़ी कंपनियों को दिए जा रहे हैं।

प्रियंका ने कहा- मैं केरलम के लोगों से कहना चाहती हूं कि आपके पास एक करप्ट सरकार है, एक ऐसी सरकार जिसकी कोई आइडियोलॉजी नहीं बची है क्योंकि वे BJP के साथ डील कर रहे हैं। आपको एक सरकार की जरूरत है, खासकर इस समय जब आपके रास्ते में और भी मुश्किलें आ रही हैं। आपको एक विजन वाली सरकार चाहिए जो आपके लिए खड़ी हो और आपकी प्रॉब्लम को समझे और अपोजिशन से भी न डरे। मेरा मानना ​​है कि UDF के नेताओं में राज्य को लीडरशिप देने के लिए काफी काबिलियत और एक्सपीरियंस है।

09:23 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग का फैसला, 9 से 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर रोक

चुनाव आयोग (EC) ने घोषणा की है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह का एग्जिट पोल न तो किया जा सकेगा और न ही टीवी, अखबार या डिजिटल माध्यम पर दिखाया जा सकेगा।

आयोग ने कहा है कि यह नियम जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126A के तहत लागू है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे दो साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। यह नियम चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए लगाया गया है।

किन राज्यों में चुनाव और क्या हैं नियम

केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। मतदान से 48 घंटे पहले साइलेंस पीरियड शुरू हो जाता है, जिसमें प्रचार-प्रसार पर रोक रहती है। इस दौरान सिर्फ उम्मीदवार या पार्टी कार्यकर्ता सीमित रूप से घर-घर जाकर संपर्क कर सकते हैं, बाकी सभी तरह के सार्वजनिक प्रचार की परमिशन नहीं होती। आमतौर पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहता है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय बदला जा सकता है।

08:43 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करना है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- असम में प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो रहा है। पहली बात है कि आपको अपने वोट का इस्तेमाल करके असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। दूसरी बात यह है कि असम की जनता एक भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री नहीं चाहती। तीसरी बात यह है कि यह मुख्यमंत्री जनता के विकास के लिए काम करने के बजाय अपने खुद के विकास पर ध्यान दे रहा है।

08:11 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम के जोरहाट में CM हिमंत बिस्वा एक रैली के दौरान डांस करते नजर आए

07:52 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- बंगाल पर नजर डालने पर पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया था

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में रैली के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा- उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले, 1971 में, जब पाकिस्तान ने बंगाल पर नजर डालने की कोशिश की थी, तब पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया था। एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश। अगर वे इस बार बंगाल पर नजर डालने की कोशिश करते हैं, तो इसके क्या परिणाम होंगे, यह भविष्य में स्पष्ट हो जाएगा।

07:39 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम CM हिमंता ने कहा- पवन खेड़ा कल सुबह ही गुवाहाटी से भाग गए थे

असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- हम आराम से 100 सीट जीतने वाले हैं। पवन खेड़ा के बयान पर उन्होंने कहा- कल सुबह से ही वह गुवाहाटी से भाग गए और आज मुझे पता चला कि दिल्ली में पुलिस उनके घर पहुंची तो वो हैदराबाद भाग गए।

07:34 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी नड्डा और मनसुख मंडाविया ने पुडुचेरी के विनयगर देवस्थानम मंदिर में पूजा की

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मनसुख मंडाविया ने पुडुचेरी के अरुलमिगु मनकुला विनयगर देवस्थानम मंदिर में पूजा की। नड्डा ने कहा- आज मुझे मनकुला विनायक मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां हमने भगवान विनायक का आशीर्वाद लिया और नई ऊर्जा, नई शक्ति और नए जोश के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करेंगे और देश को एक विकसित भारत बनाएंगे

06:14 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमित शाह बोले- राहुल गांधी के नेता बनने के बाद से कांग्रेसियों का स्तर गिर गया है

चुनाव प्रचार करने असम के श्रीभूमि पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं, तब से सभी कांग्रेस सदस्यों का स्तर, सार्वजनिक जीवन का स्तर, एकदम गिर गया है। कांग्रेस ने एक नई नीति बना ली है कि जो उनका समर्थन करता है, वही पढ़ा-लिखा है, बाकी सब अनपढ़ हैं। कांग्रेस सदस्यों, पूरे देश की जनता आपको देखने का इंतजार कर रही है। एक बार जब आप चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो आपकी जमानत जब्त हो जाएगी।

06:02 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र प्रधान और BJP प्रत्याशी स्वपन दासगुप्ता ने काली मंदिर में पूजा की

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राशबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता ने कालीघाट काली मंदिर में पूजा की।

04:40 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वोटिंग अवेयरनेस के लिए केरल के CEO का डांस सोशल मीडिया पर वायरल

केरल के CEO रतन यू. केलकर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में युवा वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के एक अनोखे प्रयास के तहत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इससे पहले कोच्चि में इस वीडियो गाने को लॉन्च किया था।

1 मिनट 33 सेकंड के इस वीडियो में मुख्य चुनाव अधिकारी केलकर को समुद्र के किनारे, चुनाव कराने में शामिल अधिकारियों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। इन अधिकारियों में तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर अनु कुमारी और सहायक कलेक्टर डॉ. शिवशक्तिवेल शामिल हैं।

04:12 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु CM स्टालिन पैदल चुनाव प्रचार करने निकले

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सिरकाजी में DMK के सहयोगी दल MDMK के उम्मीदवार सेंथिल सेल्वन के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। आज शाम 4 बजे सिरकाजी के पास सूरक्काडु में DMK की एक जनसभा निर्धारित है, जिसमें 6 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

03:50 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने साइलेंस पीरियड की घोषणा की, ओपिनियन पोल पर रोक

‘साइलेंस पीरियड’ के दौरान टेलीविजन और इसी तरह के अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव से जुड़े कंटेंट जिसमें ओपिनियन पोल या सर्वे भी शामिल हैं, दिखाने पर पूरी तरह से रोक है। असम केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग होगी।

03:44 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक बनर्जी बोले-पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को घर में घुसकर मारेंगे

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता पर धमकी को लेकर पाकिस्तान का जवाब दिया। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा- मैंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिख लिया है। जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे।

दरअसल पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने 3 अप्रैल को कहा था कि अगर भारत की ओर से कोई कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान कोलकाता पर हमला कर जवाब देगा। इस पर अभिषेक ने कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुलेआम कोलकाता पर हमले की धमकी दी, फिर भी न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह इसकी निंदा करने की हिम्मत जुटा पाए।

01:05 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए थे

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस को केंद्र सरकार ने ‘एक्स’ कैटेगरी सुरक्षा दी है। उनकी सुरक्षा में CISF के दो सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। गृह मंत्रालय ने पेस की लोकप्रियता और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पूरे राज्य में संभावित दौरों को देखते हुए यह फैसला लिया। पेस 31 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे।

01:04 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार

असम, केरल और पुडुचेरी में मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन दो राज्यों और एक केद्र शासित प्रदेश में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। इधर तमिलनाडु में सोमवार को नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई। राज्य की 234 सीटों पर 7 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

नॉमिनेशन के आखिरी दिन AIADMK प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी, BJP के एल मुरुगन, तमिलिसाई सुंदरराजन और वनथी श्रीनिवासन समेत कई बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन की जांच 7 अप्रैल को होगी, जबकि 9 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

09:25 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम CM हिमंता की पत्नी ने कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई

असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए FIR दर्ज कराई है। रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के आरोप लगा रही है और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है और असम पुलिस से जांच की मांग की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी AI जनरेटेड कंटेंट और फोटोशॉप के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है।

दरअसल रविवार को कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया था। पवन खेड़ा ने कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।

उन्होंने तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link