भुवनेश्वर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्रा ने प्रिंसिपल से मुलाकात के बाद खुद पर केरोसीन छिड़का और आग लगा ली।

ओडिशा के बालेश्वर में बीएड सेकेंड ईयर की छात्रा ने खुद कॉलेज कैंपस में आग लगा ली। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब हुई। छात्रा को बचाने के दौरान एक छात्र भी झुलसा है। छात्र और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की हालत नाजुक है।

पूरी घटना फकीर मोहन कॉलेज कैंपस में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई है। बीएड डिपार्टमेंट के एचओडी के समीर कुमार साहू पर पीड़ित छात्रा समेत दूसरी छात्राओं के मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप हैं। साहू की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन के कोई एक्शन नहीं लेने पर छात्रा ने खुद को आग लगाई।

5 तस्वीरों में पूरी घटना…

छात्रा खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगाकर कॉलेज में दौड़ लगाती है।

छात्रा खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगाकर कॉलेज में दौड़ लगाती है।

उसके पीछे कुछ लोग दौड़ते हैं और आग बुझाने की कोशिश करते हैं।

उसके पीछे कुछ लोग दौड़ते हैं और आग बुझाने की कोशिश करते हैं।

लपटों में घिरी लड़की कैंपस में दौड़ जाती है। लोग उसके पीछ भागते हैं।

लपटों में घिरी लड़की कैंपस में दौड़ जाती है। लोग उसके पीछ भागते हैं।

पीड़ित छात्रा और आग बुझाने के दौरान झुलसे छात्र को बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लड़की को भुवनेश्वर रैफर किया गया।

पीड़ित छात्रा और आग बुझाने के दौरान झुलसे छात्र को बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लड़की को भुवनेश्वर रैफर किया गया।

छात्रा को बचाने के दौरान दूसरा छात्र झुलस गया। उसके चेहरे और हाथ के पंजों में घाव हुए।

छात्रा को बचाने के दौरान दूसरा छात्र झुलस गया। उसके चेहरे और हाथ के पंजों में घाव हुए।

अब जानिए पूरा मामला क्या है…

दरअसल, फकीर मोहन कॉलेज में बीएड सेंकड ईयर की कुछ छात्राओं ने इंटीग्रेटेड बीएड डिपार्टमेंट के एचओडी के समीर कुमार साहू के खिलाफ प्रिंसिपल से शिकायत की थी। कहा था कि एचओडी उनका मानसिक शोषण करता है।

एक छात्रा ने यहां तक कहा कि एचओडी ने उससे फिजीकल होने का भी कहा था। एचओडी के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया था।

प्रिंसिपल बोले- छात्रा मिलने आई, फिर उसने आग लगा ली…

घटना पर कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष ने कहा- ​​​​​ 30 जून को मेरे पास एचओडी के समीर कुमार साहू के खिलाफ शिकायत आई थी। कुछ छात्राओं ने बताया कि समीर कुमार साहू उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

एक लड़की ने यहां तक कहा था कि गार्डन के पास शिक्षक ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। उसी दिन छात्रों ने घेराव किया था और पुलिस को बुलाया गया था।

प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों की मांग पर हमने इंटरनल कंप्लेंट कमेटी बनाई थी। इसमें सीनियर महिला टीचर, प्रतिनिधि और कुछ बाहरी सदस्य थे। कमेटी ने 7 दिन में रिपोर्ट दी थी। हालांकि कुछ छात्र तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आज छात्रा मुझसे मिलने आई, मैंने 20 मिनट तक उसे समझाया, लेकिन वह कहने लगी कि अब और इंतजार नहीं कर सकती और यहां से चली गई। करीब 15-20 मिनट बाद पता चला कि उसने खुद को आग लगा ली है।

एचओडी गिरफ्तार, प्रिंसिपल सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एचओडी के समीर कुमार साहू को गिरफ्तार किया। ओडिशा सरकार ने कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल घोष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सरकार के जारी आदेश में कहा गया है बिना पूर्व अनुमति के शहर नहीं छोड़ सकते हैं।

……………………..

खबरें और भी हैं…



Source link