बैंक में लूट के चार आरोपियों को दमोह से गिरफ्तार किया गया है।
जबलपुर के सिहोरा में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 14 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूटने के मामले का खुलासा हो गया। रविवार को पुलिस ने 4 आरोपियों को दमोह से गिरफ्तार कर लिया।
.
आरोपियों ने 11 अगस्त को 15 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी रहीस सिंह ने सारा गोल्ड बिहार के रहने वाले साथियों के पास छिपा दिया था। डेढ़ लाख अपने पास रखे थे।
इनका प्लान था कि सोना लेकर कुछ लोग बिहार में छिपे रहेंगे। मौका पाकर बिहार जाएंगे और वहां बंटवारा कर लेंगे। पुलिस ने बताया कि इसमें अभी कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। गोल्ड की रिकवरी भी बाकी है।
वारदात की दिन की तस्वीरें
सीसीटीवी में दो बदमाश हेलमेट और दो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे थे।
बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे 5 लुटेरे 11 अगस्त को सुबह 9 बजे 2 बाइक पर सवार होकर पहुंचे 5 लुटेरे इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसे थे। लूट के दौरान एक महिला कर्मचारी को दो बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम की ओर ले जाते दिखाई दिए थे। यहां कट्टे की नोक पर 14 किलो 875 ग्राम सोना सहित 5 लाख 8 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद रेंज आईजी प्रमोद मिश्रा ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की थी। आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।
एक सप्ताह तक रेकी के बाद की थी लूट पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को पकड़ा है उनमें रहीस, हेमराज, विकास चक्रवर्ती और सोनू बर्मन शामिल है। इनमें रहीस और हेमराज उड़ना पाटन के निवासी हैं। विकास दमोह रहता है। वहीं, सोनू इंद्राना से है। इन सभी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया। एक सप्ताह तक रेकी की और हथियार लेकर बैंक में दाखिल हो गए।
बिहार के साथियों को भी किया शामिल रहीस सिंह कुछ महीने पहले ही ओडिशा की जेल से छूटकर जमानत पर जबलपुर आया था। उसने यह प्लान बनाया था। किसी को शक ना हो इसके लिए उसने बिहार के कुछ बदमाशों को भी इसमें शामिल किया था। पाटन के अपने साथी हेमराज उर्फ बबलू के अलावा विकास और सोनू को भी शामिल किया।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी है।
वारदात के बाद दमोह भागे थे आरोपी एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने लुटेरों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि सीसीटीवी से पता चला है कि सभी आरोपी इंद्राना कस्बे में एक किराये का मकान लेकर एक सप्ताह से रह रहे थे। वारदात के बाद सभी दमोह भाग गए थे। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी भी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।


यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर की बैंक लूट में बिहार गैंग पर शक

लूट के 2 CCTV सामने आए हैं। एक में लुटेरे आते हुए और दूसरे में भागते हुए नजर आ रहे हैं।
जबलपुर के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई लूट में बिहार की गैंग का हाथ हो सकता है। इस लूट का पैटर्न भी देश के विभिन्न राज्यों में हुई लूट जैसा ही है। वहां भी लुटेरों ने गोल्ड लोन वाली बैंकों को सुबह-सुबह टारगेट किया था। सी अंदाज में बैंक पहुंचे और कुछ ही देर में सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा

लुटेरों ने 15 मिनट में वारदात की और फरार हो गए। सीसीटीवी में चार बदमाश नजर आ रहे हैं।
जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। पूरी खबर यहां पढ़ें..