- Hindi News
- National
- Orange Alert For Heavy Rain In UP, Bihar; Vaishno Devi Yatra May Resume After 22 Days
नई दिल्ली, देहरादून, श्रीनगर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देहरादून में टपकेश्वर मंदिर के पास बादल फटा वहीं स्वर्णा नदीं में बाढ़ में बच्चा फंस गया
मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून और अन्य इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही हुई। बारिश और आपदा में 15 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग अभी भी लापता हैं। मसूरी में 2000 पर्यटक फंस गए हैं। उत्तराखंड के ही प्रेमनगर में स्वर्णा नदी के तेज बहाव के बीच एक बच्चा फंस गया जिसे NDRF ने बचाया।
उधर जम्मू कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि अगर मौसम सही रहा तो बुधवार से यात्रा शुरू हो सकती है। 26 अगस्त को यात्रा मार्ग पर आर्धकुंवारी मंदिर के पास लैडस्लाइड होने से माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित चल रही है। दो दिन पहले यात्रा शुरू होनी थी लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका।
IMD ने उत्तर प्रदेश औऱ बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य राज्यों में भी यलो अलर्ट है। देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मॉनसून सक्रीय है, लेकिन राजस्थान, गुजरात और पंजाब से मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है।
राज्यों में जाने बारिश का हाल…

मैप से जाने कल कैसा रहेगा मौसम…

शहरों में बारिश का हाल…
