शिमला के रिज पर बारिश में स्कूल जाते हुए बच्चे।
हिमाचल में भारी बारिश नहीं थम रही। प्रदेश में तीन दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में बारिश की चेतावनी है। वहीं कुल्लू जिले के
.
इस मानसून सीजन (1 जून से 11 सितंबर) में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 674.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 961.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 1735.3 मिमी, कांगड़ा में 1712.7 मिली और सिरमौर में 1576.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं।
4313 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट
मानसून सीजन में कुल्लू में सामान्य से 112 प्रतिशत अधिक और शिमला में नॉर्मल से 106 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में इससे जान और माल दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक 4313 करोड़ रुपए की प्राइवेट और सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है।
लैंडस्लाइड-बाढ़ और बादल फटने से 76 लोगों की मौत
पूरे मानसून सीजन में 380 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, इस सीजन में बड़े लैंडस्लाइड की 137 घटनाओं, बाढ़ की 97 और बादल फटने की 45 घटनाओं में 76 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 40 लोग लापता हैं।
1280 घर पूरी तरह जमींदोज, 5643 घरों को आंशिक नुकसान
प्रदेश में भारी बारिश से 1280 घर पूरी तरह जमींदोज और 5643 घरों को आंशिक नुकसान हो चुका है। इस सीजन में लोगों के 26 हजार 955 पालतू मवेशियों की जान भी जा चुकी है।