रायवरमकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हादसे की आशंका है।
घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरा फैक्ट्री जलती दिख रही है। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा है। वहीं, दूर से रिकॉर्ड किए एक वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता हुआ दिखा। इस दौरान कई धमाके भी हुए।
पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हादसे की आशंका जताई है। पूरे इलाके में आग लगने के बाद धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया है। CM चंद्रबाबू ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।