12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था।

12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में इंदौर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरप्रीत कौर होरा की मौत हो गई थी। अब हरप्रीत के पिता महेंद्र पाल सिंह होरा और मां बलजीत कौर होरा ने हरप्रीत की याद में राम हरप्रीत मेमोरियल ट्रस्ट बनाया है। यह ट्रस्ट लड़कियों की

.

शनिवार (19 जुलाई) को श्री गुरु हरकृष्ण जी के गुरुपर्व के दिन इस ट्रस्ट को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। हरप्रीत के माता-पिता ने ट्रस्ट के लिए शुरुआत में 2 लाख रुपए दिए हैं। उनका कहना है कि अगर हादसे से जुड़ा कोई मुआवजा या बीमा राशि मिलती है, तो वह पूरी राशि ट्रस्ट को देंगे। गुरुद्वारा समिति को संबोधित एक पत्र में उन्होंने लिखा-

हम यह कार्य हरप्रीत की आत्मा और उसके मूल्यों को जीवित रखने के लिए कर रहे हैं।

QuoteImage

पिता बोले- हम उसके विजन को साकार करना चाहते हैं पिता महेंद्र पाल सिंह होरा ने कहा कि यह ट्रस्ट वंचित बालिकाओं को शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सशक्तिकरण की दिशा में मदद करेगा। उन्होंने गुरुद्वारा समिति से मार्गदर्शन और समुदाय से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा- यह एक व्यक्तिगत और भावनात्मक निर्णय है, जो बेटी हरप्रीत की स्मृति और उसके आदर्शों को जीवित रखने के लिए लिया गया है।

पति को बर्थडे पर सरप्राइज देने जा रही थीं हरप्रीत इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र की रहने वाली 30 साल की हरप्रीत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह अपने पति रॉबी होरा को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए लंदन जा रही थीं। पहले उन्होंने 19 जून की फ्लाइट टिकट बुक की थी, लेकिन बाद में उसे बदलकर 12 जून कर दिया।

हरप्रीत बेंगलुरु में रहती थीं। पति रॉबी लंदन में नौकरी करते हैं।

हरप्रीत बेंगलुरु में रहती थीं। पति रॉबी लंदन में नौकरी करते हैं।

अहमदाबाद से वे फ्लाइट AI-171 में सवार हुईं। उस समय वह अपने ससुराल में थीं और फ्लाइट से पहले अपने मायके भी आई थीं। हादसे के बाद उनकी पहचान बहन सिमरन से लिए गए डीएनए सैंपल के जरिए की गई थी। उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया गया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज, जिसमें प्लेन क्रैश होता दिखा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज, जिसमें प्लेन क्रैश होता दिखा।

बेंगलुरु से हाल ही में लंदन शिफ्ट हुई थीं हरप्रीत हरप्रीत बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में थी। कंपनी की ओर से रिमोट वर्क की अनुमति मिलने के बाद वह हाल ही में लंदन शिफ्ट हुई थीं, जहां उनके पति क्लाउड आर्किटेक्ट के रूप में जॉब करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश; दोस्त का कॉल आया- एयरपोर्ट लौट जाओ

अहमदाबाद हादसे में इंदौर की बहू हरप्रीत और ग्वालियर के छात्र आर्यन की मौत हो गई।

अहमदाबाद हादसे में इंदौर की बहू हरप्रीत और ग्वालियर के छात्र आर्यन की मौत हो गई।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मध्यप्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंदौर की बहू हरप्रीत होरा है। वह अपने पति के पास लंदन जा रही थी। दूसरा ग्वालियर का एमबीबीएस स्टूडेंट आर्यन राजपूत है। वह मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link