जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘क्या सच में भाजपा गोरक्षक है। अगर बीजेपी गोरक्षक होती तो उनके राज में कत्लखाने नहीं बढ़ते। मांस का
.
उन्होंने आगे कहा कि, ‘उसी पार्टी के प्रधानमंत्री ने कहा है कि गो रक्षक गुंडे हैं। वह दोनों बातें करते हैं। प्रधानमंत्री गाय के पक्ष में खड़े हो या विपक्ष में संशय न दिखाएं। वे भ्रम जाल फैलाते हैं। गो भक्तों के बीच में गए तो अपनी फोटो दिखा दिए कि वह गो पूजा करते हैं।
गो विरोधियों के बीच में गए तो अपना खाता निकालकर दिखा दिया कि कितना उन्होंने निर्यात किया है। प्रधानमंत्री के इस दोहरा चरित्र को हम स्वीकार नहीं करते हैं।’
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, बिहार की हर विधानसभा सीट से गो माता का एक प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। गो माता की रक्षा के लिए मेरे उम्मीदवार बिहार में सभी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
हर पार्टी ने गो भक्तों को धोखा दिया है
आगे कहा कि गोरक्षा के लिए हम आजादी के पहले से ही मांग उठाते रहे हैं, लेकिन देश में जो सरकार है, सिर्फ आश्वासन दे रही है। हर पार्टी हर नेता ने गो भक्तों को धोखा दिया है। भाजपा गो रक्षा की बात करती है, मगर करती नहीं है। देश में गाय के कत्लखाने खुले हैं, जो बढ़ते जा रहे हैं।
हम तो यही चाहते थे कि अगर कोई पार्टी आगे आती तो हम उसे वोट देते। मैं खुद हर पार्टी के दरवाजे पर गया यह इतिहास में पहली बार होगा कि कोई शंकराचार्य किसी पार्टी ऑफिस में गया हो।
वहां जाकर हमने पूछा कि आप बताइए कि आप गाय के पक्ष में हैं या विपक्ष में, लेकिन किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसी स्थिति में हमें नए आदमियों को खड़ा करना पड़ेगा। हर पार्टी हर नेता ने गो भक्तों को धोखा दिया है। अब जनता को मतदाता के रूप में गो माता के समर्थन में जोड़ना है।

वोट कटेगा तब पार्टियां हमारी सुनेंगी
मेरी कोई पार्टी नहीं है, इसलिए कोई व्यापक चुनाव चिन्ह नहीं होगा। मेरे उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। चुनाव आयोग उन्हें जो चुनाव चिह्न देगा वही वोटिंग के लिए इस्तेमाल होगा।
मेरी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, न बनाना चाहते हैं। हम तो मजबूरी में राजनीति में प्रभाव डालने के लिए आए हैं। ताकि राजनीति के लोग गाय के बारे में सोचें। अभी कोई राजनीतिक पार्टी कुछ सुनना या समझना नहीं चाहती है। जब उनका वोट काटेगा तब वह सुनेंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा भी की।
कैंडिडेट्स के नाम पहले नहीं बताएंगे, उन्हें परेशान किया जाता है
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगे कहा कि ‘हम अपने उम्मीदवार के बारे में पहले नहीं बताएंगे, क्योंकि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के दौरान हमने प्रत्याशी उतारा था। उसे काफी परेशान किया गया था।
इसलिए जब नॉमिनेशन फाइनल हो जाएगा, तब हम अपने उम्मीदवार को सामने लाएंगे। मैंने सभी राजनीतिक पार्टी से अपील की, लेकिन कोई भी गाय के पक्ष में खड़े होने को तैयार नहीं है, इसलिए अब हम मतदाता के पास जा रहे हैं।’
कल से गो रक्षा संकल्प यात्रा शुरू
उन्होंने आगे कहा कि, कल से गो रक्षा संकल्प यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। सीतामढ़ी में मां जानकी की मंदिर में पूजा करने के बाद इसकी शुरुआत करेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज पटना के महावीर मंदिर में पद्मश्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे।
