अयोध्या में एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसा बीकापुर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। यह जगह राममंदिर से करीब 28 किलोमीटर दूर है। इस हादसे में एक घर जमींदोज हो गया। वहीं, मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 2 युवक गंभीर रूप से घ
.
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से सैंपल एकत्र कर रही है। पुलिस टीम भी मौके पर है।
जिस घर में विस्फोट हुआ, वह विवेकानंद पांडेय का है। वह नगर पंचायत कर्मी हैं। घायल विवेकानंद की मां उषा देवी ने बताया- हम घर पर नहीं थे। मेरा बेटा घर पर था। बहुत चोट लगी है। उसे अस्पताल लेकर गए हैं। पता नहीं क्या दग गया? कैसे विस्फोट हुआ?
3 तस्वीरें देखिए
विस्फोट में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

सूचना पर पहुंची जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।
अयोध्या विस्फोट के बारे में जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए