गिरफ्तारी के बाद जांच करते हुए पुलिस।
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम को आज बड़ी कामयाबी मिली है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) ने अमृतसर के छेहर्टा इलाके में एक युवक को 15 किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80
.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र कवलजीत सिंह, निवासी गांव मोदे, हलका अटारी, अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह स्विफ्ट कार से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई हेरोइन को लेकर अमृतसर की ओर जा रहा था।
रास्ते में पुलिस ने गाड़ी रोकी और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी पुलिस
NTF ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह खेप कहां से उठाई और इसे किन लोगों तक पहुंचाना था।
प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी के तार अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।