मलबे में दबी बस और प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
.
बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि ज्यादातर मलबा हटाया जा चुका है। इससे ऐसा लग रहा है कि बस में 17 ही लोग सवार थे। बस में बचे हुए मलबे को हटाने का काम जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और यात्री बस में न दबा हो।
दरअसल, बिलासपुर के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हादसा बरठीं के पास भलू में शाम 6:25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी।
भलू के पास बस पर पहाड़ का मलबा गिर गया। बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
हादसे के बाद के PHOTOS…
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग।

हादसे के पता चलते ही मौके पर JCB बुलाई गईं, जिनसे मलबा हटाया जा रहा है।

घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के साथ ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…