- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे रास्ता बंद हो गया। वहीं, मंडी जिला की ही धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर भी पहाड़ गिरने से रास्ता बंद है।
यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को किसी भी राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज और MP-उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 4 तस्वीरें…

हिमाचल के मंडी में धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर शुक्रवार को पहाड़ गिर गया।

मंडी के झिंडी में कुल्लू-मनाली फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को चट्टानें गिरी, इससे रास्ता बंद हो गया।

UP के जौनपुर में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते रेस्टोरेंट जमींदोज हो गया।

यूपी के गोंडा के नवाबगंज में सड़कों पर गर्दन तक पानी भर गया है। शुक्रवार को सड़क पार करते ग्रामीण।
राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए…

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा
