- Hindi News
- National
- Tamil Nadu Stampede Photo Video Live Update; Vijay TVK Rally | MK Stalin
करूर, तमिलनाडू1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवार रात विजय के घर की बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अभी तक विस्फोटक मिलने की जानकारी नहीं आई है।
विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चेन्नई पुलिस को रविवार रात कॉल में बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है।
उधर, विजय की करूर रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाते हुए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसपर आज दोपहर 2 बजकर 15 बजे सुनवाई हो सकती है। TVK के वकील अरिवझगन ने कहा,
हादसा आपराधिक साजिश था। हमने हाईकोर्ट में अपील की है कि मामले की जांच राज्य की एजेंसी न करें। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI को जांच सौंपी जाए। स्थानीय लोगों से पुख्ता जानकारी और कुछ CCTV फुटेज भी है। इनमें साफ दिखता है कि ये DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी।

दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई।

विजय की रैली में जुटी भीड़ की तस्वीरें…

एक्टर विजय की शनिवार को 2 रैलियां हुईं। तस्वीर नमक्कल की रैली की है।

दूसरी रैली करूर में हुई, जहां विजय के फैन्स सुबह से सड़कों पर इंतजार कर रहे थे।

विजय करीब 6 घंटे की देरी से वेन्यू पर पहुंचे, जहां 2 किमी के इलाके में 20 हजार लोग थे।

एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए लोग वहां रखे जनरेटर पर भी चढ़ गए।

रविवार सुबह हादसे वाली जगह की तस्वीर, यहां जूते-चप्पल, पार्टी के झंडे लोगों का सामान पड़ा है।

सड़क किनारे पड़े जूते-चप्पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ कितनी थी।
तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ

6 कारण, जिनकी वजह से 39 लोगों की जान गई
- एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई।
- शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।
- धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
- भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए।
- विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।
- प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 60 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। दोगुनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे।
तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया
- मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया।
- स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
- CM स्टालिन देर रात को ही करूर पहुचें और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुचें। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजन से मुलाकात की है।
सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं…
बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

4 जुलाई को हुई बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। इसके बाद भगगड़ मच गई।
कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

एक्टर दुलकर सलमान 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा पहुंचे, यहां भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।
नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई।

तेलंगाना के नानकरामगुडा में 2013 में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई थी।
एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी
एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।
