रोहिणी की मां नूतन और पिता शिव घावरी।
डॉ. रोहिणी घावरी की मां ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। बता दें, डॉ. रोहिणी घावरी ने उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण पर शादी के नाम शोषण का आरोप लगाया है।
.
मां नूतन घावरी ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। चंद्रशेखर ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। हम पीएम से शिकायत कर चुके हैं, दिल्ली पुलिस से भी खुद जाकर मिल चुके हैं, पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। यदि मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो हमारा परिवार संसद भवन के सामने जाकर आत्महत्या कर लेगा।
रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं।
रोहिणी के माता-पिता ने चंद्रशेखर पर बेटी पर शादी का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
रोहिणी के पिता से जानिए पूरा मामला
स्विट्जरलैंड से भारत आकर की शिकायत पिता शिव घावरी ने बताया कि एक दिन पहले बेटी डॉ. रोहिणी ने स्विट्जरलैंड से ट्वीट कर चंद्रशेखर रावण पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कही थी। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। पिता शिव घावरी ने कहा कि रोहिणी ने मुझसे कहा था कि आपको दिल्ली जाना पड़ेगा। मैं दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जुलाई में मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत के लिए बेटी को खुद यहां आना पड़ेगा। मैंने बेटी को यह बात बताई तो वह 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड से भारत आ गई। हम फिर पुलिस कमिश्नर से मिले पर कोई कार्रवाई नहीं की।
‘भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष बनाने का लालच दिया’ पिता शिव घावरी ने बताया कि चंद्रशेखर 2022 में हमारे घर आया था। तब उसने मुझे भीम आर्मी में प्रदेश अध्यक्ष बनाने का लालच दिया था। मैं शुरू से कांग्रेस की राजनीति करता हूं, इसलिए मैंने मना कर दिया। उसने बेटी रोहिणी से रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की। मुझे इस बारे में पत्नी ने बताया कि बेटी और रावण काफी करीब आ चुके हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं।
चंद्रशेखर ने मानहानि का केस किया पिता शिव घावरी ने कहा, बेटी रोहिणी ने जब अपनी पीड़ा और परेशानी को ट्वीट के माध्यम से लोगों को बताया तो चंद्रशेखर आजाद रावण ने इस मामले में उसे मानहानि का नोटिस दे दिया। इस नोटिस में रोहिणी ने जो ट्वीट किये थे उनका भी जिक्र किया है। चंद्रशेखर के वकील की ओर से 9 सितंबर को यह नोटिस जारी किया गया है। हम वकील के माध्यम से इसका भी जवाब तैयार कर रहे हैं।
बेटी से शादी करने का दबाव बनाता था रोहिणी के पिता शिव घावरी ने बताया कि चंद्रशेखर बेटी से लगातार 18-18 घंटे तक वीडियो कॉल पर बात करता था। कहता था कि मैं विधानसभा चुनाव हार गया हूं। तुमसे शादी करके मेरा भविष्य बन जाएगा। वह बेटी को भी पार्टी में बड़ा पद और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की बात करता था।
बेटी बहुत दुखी और प्रताड़ित है मेरी बेटी 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड से इंदौर आई थी। तब उसने कहा था कि मैं बहुत दुखी हूं। वह बार-बार चंद्रशेखर आजाद रावण की प्रताड़ना का जिक्र कर-करके रोती थी। इसीलिए मैंने उसकी पीएमओ, दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को ऑनलाइन शिकायत कर दी है, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं होने से रोहिणी काफी तनाव में थी।
स्विट्जरलैंड से रोहिणी ने यह ट्वीट किया था बुधवार दोपहर 2 बजे रोहिणी ने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। उन्होंने X अकाउंट पर 4 घंटे के अंतराल पर तीन पोस्ट किए। एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें चंद्रशेखर को गाली देते हुए लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।
रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा…
मां बोली- बाद में पता चला चंद्रशेखर शादीशुदा है मां नूतन ने बताया कि हम रोहिणी के लिए लड़का देख रहे थे। बेटी रोहिणी ने हमें बताया था कि वह चंद्रशेखर आजाद रावण से शादी करना चाहती है। इसके बाद मैंने यह जानकारी उसके पिता को दी थी। कुछ दिन बाद हमें पता चला कि चंद्रशेखर तो पहले से शादीशुदा है। इसके बाद हमने और बेटी ने मना कर दिया कि हम ऐसे में शादी नहीं करेंगे।
सबसे पहले रोहिणी के तीनों X पोस्ट पढ़िए…



3 दिन पहले पीएम मोदी को टैग कर ये पोस्ट की थी इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पोस्ट पर टैग करते हुआ 3 दिन पहले लिखा –
‘आदरणीय Narendra Modi जी आपके कार्यकाल का यह सबसे बड़ा कलंक होगा जब एक वाल्मीकि दलित भारत की बेटी आपसे न्याय की गुहार लगाते हुए थक कर यूनाइटेड नेशन के मंच से अपना जीवन समाप्त करेगी। अपने ही देश में मुझे आत्मसम्मान की लड़ाई नहीं लड़ने दिया गया। आरोपी को लगातार Delhi Police बचाती रही। मैं एक FIR तक नहीं करा पाई। इसकी वजह है गंदी राजनीति। पुलिस पीड़िता की नहीं नेताओं की सुनती है। यह पूरा सिस्टम सिर्फ ताकतवर लोगों की आवाज सुनता है। देश के गरीब पिछड़े पीड़ितों की आवाज नहीं सुनता। स्वाभिमानी बेटियों की आवाज कौन सुनेगा। मेरे अंतिम अलविदा का इंतजार करना। शायद मेरे मरने के बाद देश की बेटियों की आवाज सुनी जाएगी। जय हिन्द जय भारत जय संविधान जय भीम जय वाल्मीकि।’

पीएम मोदी को टैग पोस्ट में रोहिणी ने अपनी ये फोटो लगाई थी।
रोहिणी बोलीं- दिल्ली के CP ने बताया कि ऊपर से ऑर्डर नहीं सुसाइड की धमकी पर रोहिणी से दैनिक भास्कर ने बात की। उन्होंने बताया, मैंने दिल्ली के कमिश्नर से कई बार मुलाकात की, सभी सबूत दिए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एयरपोर्ट थाने ने पूरे मामले की जांच भी की है। लेकिन, चंद्रशेखर के प्रभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सोशल मीडिया पर जहर खाने की बात लिखे जाने के बारे में बताया, मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेरे पास जान देने के अलावा और क्या चारा बचता है? मुझे किसी पर भरोसा नहीं है। हमारे देश में पीड़िता को न्याय के लिए मरना पड़ता है। जब तक आत्महत्या का प्रयास नहीं करती हैं, तब तक कोई सुनता नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब भी मैं दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करती हूं तो वे कहते हैं कि ऊपर से कार्रवाई का कोई ऑर्डर नहीं आया है। यह कहते-कहते रोहिणी रोने लगती हैं।
दैनिक भास्कर ने रोहिणी से कोई आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की है।

रोहिणी घावरी 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह चंद्रशेखर के संपर्क में आईं।

रोहिणी ने आयोग को शिकायत में क्या लिखा था, हूबहू पढ़िए…
‘मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति (सफाईकर्मी समुदाय) की महिला, आपके समक्ष यह शिकायत अत्यंत पीड़ा और न्याय की आस के साथ प्रस्तुत कर रही हूं।
2020 में मध्य प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति पर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में पीएचडी के लिए एडमिशन लिया। इसी दौरान मेरी जान-पहचान चंद्रशेखर आजाद, सांसद नगीना (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) से हुई।
जून 2021 से दोनों के बीच निरंतर संवाद शुरू हुआ। चंद्रशेखर ने मुझे यह विश्वास दिलाया कि वे अविवाहित हैं और मेरी जैसी जीवनसाथी की तलाश में हैं। उन्होंने विवाह का झांसा देकर भावनात्मक रूप से मेरे साथ संबंध बनाए। उनके आश्वासन पर मैंने न केवल व्यक्तिगत रूप से उन्हें अपनाया, बल्कि उनके राजनैतिक अभियानों में भी सक्रिय रूप से सहयोग दिया।
चंद्रशेखर ने मेरे भारत आने पर विशेषकर दिल्ली में, कई बार मुझे होटल और अपने द्वारिका स्थित निवास पर बुलाकर यह कहकर शारीरिक संबंध बनाए कि वे मुझसे जल्द ही शादी करेंगे।
2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मुझे इनकी पार्टी के कुछ लोगों ने शादी के बारे में बताया, जब मैंने पूछा तो इन्होंने साफ मना कर दिया, और बोले कि मेरी शादी नहीं हुई है। शादी तो तुमसे ही करूंगा, जब मैंने इस संबंध को समाप्त करने की बात की, तो उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दी और “बहुजन आंदोलन छोड़ने” जैसी बातें कहकर मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
इन्होंने मुझे हमेशा धोखे में रखा और शुरू से खुद को अविवाहित बताकर, शादी का झांसा देकर कई बार मेरी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।
उन्होंने मेरे प्रेम, विश्वास, निष्ठा और समर्पण का दुरुपयोग किया। विदेश में रहते हुए भी मैंने उनके सामाजिक अभियानों में साथ दिया। लेकिन, उन्होंने न सिर्फ मेरे भावनात्मक विश्वास को तोड़ा, बल्कि मुझे सामाजिक रूप से बदनाम भी किया। स्थिति यह है कि लोग मुझे “रखैल” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित कर रहे हैं, जिससे मैं गहरे अवसाद में चली गई और दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया।
मैं मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से टूट चुकी हूं। अतः आपसे निवेदन है कि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए चंद्रशेखर आजाद के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए, ताकि मुझे न्याय मिल सके और कोई भी अन्य बहन-बेटी इस प्रकार की धोखाधड़ी व उत्पीड़न का शिकार न हो सके।



ये खबर भी पढ़ें –
इंदौर की रोहिणी बोली-सांसद चंद्रशेखर ने मुझे इस्तेमाल करके छोड़ा: पीएचडी स्कॉलर ने लिखा-बदला लेकर रहूंगी

मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकीं हैं। रोहिणी ने करीब 3 महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर की सताई हुई एक लड़की से बात करने का दावा किया था। पूरी खबर पढ़ें..