15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली उर्फ ‘डैडी’ बुधवार को नागपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। वे पिछले 17 साल से जेल में थे। शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसंदेकर की हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर आने के बाद गवली नागपुर एयरपोर्ट पर नजर आए।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
टीवी एक्टर आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में पुणे में गिरफ्तार

टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। एक महिला ने उन पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता और कपूर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा है कि दिल्ली में एक पार्टी के दौरान कपूर ने दुष्कर्म किया। कपूर ‘कुर्बान’, ‘टेबल नंबर 21’, ‘इनकार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ में भी काम किया।