बिहार में NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
.
सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं।
फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि NDA जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। हालांकि, कौन सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इस पर मंथन चल रहा है। इस दौरान JDU और BJP में 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है।
भास्कर ने 2 महीने पहले ही बता दिया था सीट शेयरिंग का गणित
भास्कर ने 2 महीने पहले ही बता दिया था कि इस बार भी भाजपा, जदयू से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उससे इस पर मुहर भी लग रही है।
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार जदयू 102 और भाजपा 101 पर लड़ेंगी।
NDA में नीतीश बड़े भाई की भूमिका में
लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।
लोकसभा चुनाव में BJP ने JDU से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में JDU, BJP से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
पिछले 2 विधानसभा चुनाव में NDA की सीट शेयरिंग और रिजल्ट का डेटा


