गुरदासपुर में धुस्सी बांध टूटने से अजनाला शहर तक पहुंचा पानी। लोग इससे मुश्किल में आ गए हैं।
पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 1018 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए हैं। घरों से लेकर फसलों तक को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों में सेना की टीमें जुटी हु
.
रावी से 80 गांवों में भरा पानी रावी नदी का जल स्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। इस बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूब गए हैं।
छह जिलों में फसलों को नुकसान
पंजाब के फाजिल्का जिले में 16,632 हेक्टेयर (41,099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोजपुर में 10,806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11,620, पठानकोट में 7,000, तरन तारन में 9,928 और होशियारपुर में 5,287 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुई हैं।
अजनाला में सड़कें टूटी हुई, लोगों को नावों में बाढ़ प्रभावित एरिया से निकाला जा रहा है।
अब तक 11 हजार 330 लोगों को बचाया गया राहत दलों ने अब तक 11,330 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला है। इनमें फिरोजपुर के 2,819, होशियारपुर के 1,052, कपूरथला के 240, गुरदासपुर के 4,771, मोगा के 24, पठानकोट के 1,100, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाजिल्का के 1,239 लोग शामिल हैं।
77 राहत कैंप संचालित
बाढ़ प्रभावित जिलों में बनाए गए कुल 87 राहत शिविरों में से इस समय 77 सक्रिय हैं। इनमें 4,729 लोग ठहरे हुए हैं।

सिंगर स्टेज से बाढ़ प्रभावित को शो की इनकम देने का ऐलान करते हुए
शो की इनकम बाढ़ प्रभावितों को देने का ऐलान
पंजाबी गायक रंजीत बावा ने अल्बर्टा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने पहले शो से होने वाली आय पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को दान कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान पंजाब बाढ़ का एक वीडियो भी चलाया। इससे पहले सतिंदर सरताज ने कई जिलों में एक महीने के लिए बाढ़ पीड़ितों को राशन देने के लिए राशन के ट्रक भेजे थे। जबकि कई सिंगर बाढ़ प्रभावित एरिया में जुटे हुए हैं।

मंड क्षेत्र में पुणे से मंगवाई वोट पर सेवा में जुटे समाजसेवी लोग
तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी
मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और भारी वर्षा की संभावना है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
इस बीच राज्य में तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। पठानकोट में सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ।