नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस की फायरिंग में 16 लोगों की मौत भी हुई है।
.
इसे लेकर नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है। आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी हो रही है। SSB हाई अलर्ट पर है।
सरकार ने 3 सितंबर को सोशल मीडिया बैन किया था
नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था।
इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इसके लिए मंत्रालय ने 28 अगस्त को आदेश जारी कर 7 दिन का समय दिया था, यह समय सीमा 2 सितंबर को खत्म हो गई।
रक्सौल के व्यापारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाली व्यापारियों से संपर्क वॉट्सऐप पर होता था। ऑर्डर और भुगतान की जानकारी भी सोशल मीडिया से ही साझा की जाती थी। अब यह सब रुक गया है।
मधुबनी की जयनगर बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई

मधुबनी में हर वाहन की जांच की जा रही है।

कुछ भी संदिग्ध लगने पर पहचान पत्र देखे जा रहे हैं।
नेपाल में बवाल की 3 तस्वीरें…

नेपाली संसद के अंदर घुसने की कोशिश करते प्रदर्शनकारी।

सोमवार को नेपाल के संसद भवन के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारी युवा गेट की फांदकर संसद भवन परिसर में घुस गए।
3 तरीकों से नेपाल से बिहार में एंट्री आसान
भारत और नेपाल के बीच ओपन बॉर्डर है। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होती है। नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में एंट्री काफी आसान है। यह तीन तरीके से होती है।
पहला: नेपाल के काठमांडू में ट्रैवल एजेंट भारत में एंट्री कराते हैं। ये फर्जी तरीके से नेपाली नागरिकता और भारतीय पहचान पत्र तक तैयार करते हैं।
काठमांडू में सीमा हैदर ने भारत का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।
दूसरा: नेपाल सीमा की पगडंडी के रास्ते अधिकतर घुसपैठ होती है। ये पगडंडियां नेपाल और भारत के बॉर्डर पर बसे गांवों में होती हैं। घुसपैठ करने वाले गांव के लोगों को लालच देकर एंट्री कर लेते हैं।
तीसरा: नेपाली और भारतीय शक्ल के दिखने वाले विदेशी खुद से बॉर्डर क्रॉस कर जाते हैं। अक्सर संदेह होने या खुफिया जानकारी पर ही बॉर्डर पर जांच होती है।

नेपाल में 16 मौतों के बाद सोशल मीडिया फिर शुरू:बैन-भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सुबह संसद में घुसे थे; सेना की फायरिंग में 200 घायल
नेपाल में हिंसा के बाद बिहार में अलर्ट के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…