रोहतक में जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते दुष्यंत चौटाला।
रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पिछले 10 दिनों में 11 ऐसी वारदात हुई, जिससे साफ है कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बार कहा था कि गुंड
.
दुष्यंत ने आगे कहा कि कल नए राज्यपाल अशीम घोष शपथ लेंगे। उनसे मिलकर मांग की जाएगी कि होम मिनिस्टर के तौर पर CM का जो काम है, उसे राज्यपाल संभाले। ऐसा इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। आज पार्टियों के नेताओं को धमकी मिल रही है, क्या प्रदेश में कानून व्यवस्था सही है?
रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात पर दुष्यंत ने कहा कि मैं दीपेंद्र की ताई व दादी की मौत होने पर शोक प्रकट करने के लिए उनके घर गया था। यह सामाजिक व्यवहार की बात है, क्योंकि मेरे दादा की मौत पर वह भी शोक प्रकट करने आए थे। हुड्डा के घर जाने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं था।
दुष्यंत रविवार को रोहतक स्थित जननायक जनता पार्टी (JJP) के कार्यालय में पहुंचे थे। दुष्यंत के साथ उनके भाई दिग्विजय चौटाला भी थे। यहां दुष्यंत ने अपनी पार्टी की यूथ विंग इनसो के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक मलिक की नियुक्ति का ऐलान किया।
नवनियुक्त इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक जेजेपी प्रदेश कार्यालय में दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते हुए।
कांग्रेस पर दुष्यंत चौटाला की अहम बातें…
बाबू-बेटा कुछ नहीं कर रहे: दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस अकेले विपक्ष थोड़ी है। विपक्ष आपको मैदान में दिखाई नहीं दे रहा। बाबू-बेटा यानी भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा कुछ नहीं कर रहे तो यह कांग्रेस की फूट है। भाजपा में अनेक कांग्रेसी गए हैं, उनके बयान देख लो। उनकी पीड़ा कांग्रेसियों से अधिक है।
भाजपा की शह में बचे हुड्डा: दुष्यंत ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे भाजपा की शह में बचे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एक साल में ट्रायल पूरा करना होता है। एसोसिएट जनरल लिमिटेड वाले एक केस में गवाही करवा दें, भूपेंद्र हुड्डा को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इनेलो व कांग्रेस ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया था।
रॉबर्ट वाड्रा पर कई केस चल रहे: उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा वाले केस में जालंधर में अजय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारे सबूत दिए थे। आधा फरीदाबाद रॉबर्ट वाड्रा ने खरीद लिया। गुरुग्राम में DLF लैंड स्कैम की जांच चल रही है। एक केस थोड़े है, अनेक केस चल रहे है।

रोहतक के जजपा कार्यालय में दुष्यंत चौटाला के साथ दिग्विजय चौटाला भी पहुंचे।
कहा- जेल सुपरिटेंडेंट पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक एसपी ने लिखित में भ्रष्ट अधिकारियों के नाम मांगे हैं, लेकिन यह काम पुलिस का है, पुलिस जांच करे। अंबाला व यमुनानगर में नकली शराब पीने से 12 लोग मरे थे, उस मामले में एक जेल सुपरिटेंडेंट ने जेल के अंदर गैंगस्टर से फोन करवाए थे। उसे जांच में शामिल भी किया गया, लेकिन सरकार ने उस जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।
अनुभवहीन लोगों के हाथ में क्राइम रोकने की कमान दुष्यंत ने कहा कि आज अनुभवहीन लोगों के हाथों में क्राइम रोकने की कमान दी गई है। उनके अंदर एक्शन लेने की क्षमता नहीं है। जिन लोगों के पास अनुभव है, उन लोगों को फील्ड से हटा दिया गया है। अब नए अधिकारी कैसे क्राइम रोकेंगे, यह सरकार को देखना चाहिए।
नक्शा पास करवाने गए तो पोर्टल बंद मिला उन्होंने कहा कि वे सिरसा में मकान का नक्शा पास करवाने गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि पोर्टल बंद है। जब हमारे व आपके काम ही नहीं हो रहे तो सोचो किसानों की क्या हालत होती होगी। पोर्टल के चक्कर में आज हर कोई परेशान है।