- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi NCR MP Rajasthan | Haryana Punjab Kerala Monsoon
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली-NCR के अधिकतर इलाकों में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है।
दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई।
तेज बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया और घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। गाड़ियां पानी में तैरती दिखीं। सड़कों पर चल रहे लोगों की कमर के ऊपर तक पानी पहुंच गया।
गुरुग्राम में बुधवार शाम 90 मिनट में 103 mm बारिश हुई। बीते 12 घंटे में 133 mm बारिश दर्ज की गई है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी कॉर्पोरेट ऑफिस और प्राइवेट इंस्टीट्यूट से अपने कर्मचारियों को वर्क फॉर्म होम देने की सलाह दी है।
इधर MP के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बुधवार को नरसिंहपुर में नदी में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं हरियाणा के कैथल में तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से जान चली गई।
महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार शाम तेज बारिश हुई। कई सड़कों पर पानी भर गया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर बुधवार को लैंडस्लाइड हुई। रेस्क्यू जारी है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
02:41 PM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में भारी बारिश, NH-3 के मंडी-धरमपुर ब्लॉक समेत कई सड़कें बंद
राज्य में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण 208 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें पंजाब के अटारी को लद्दाख के लेह से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-3 का मंडी-धरमपुर खंड भी शामिल है। अकेले मंडी में 30 जून और 1 जुलाई की रात को बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की 10 घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई थी, 134 सड़कें बंद हो गईं, जबकि 11 ट्रांसफार्मर और 204 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं।
01:53 PM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मेरठ में जलभराव के खिलाफ मुनादी, 10 शहरों में जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने आज 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। राज्य के मेरठ के मोहम्मदपुर भूनी गांव में जलभराव से परेशान लोग पानी में उतर गए। उन्होंने मुनादी कराकर विरोध जताया। इस दौरान ढोल भी बजाया।
01:07 PM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गवर्नमेंट वाटर बॉडी की चेतावनी- 21 जगहों पर बाढ़ का खतरा, 4 में हालत गंभीर
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने डेली बुलेटिन में भारत भर में 21 नदी निगरानी स्थलों पर बाढ़ की चिंता जताई है, जिनमें से 4 गंभीर बाढ़ की स्थिति में हैं।
हालांकि अभी तक किसी भी नदी ने अपने हाइएस्ट फ्लड लेवल (एचएफएल) को नहीं तोड़ा है, फिर भी असम और बिहार में चार स्थानों पर पानी खतरे के निशान को पार कर गया है।
असम के गोलाघाट में धनसिरी नदी और बिहार में बागमती और गंडक नदियां उन प्रमुख नदियों में शामिल हैं जहां बाढ़ का पानी या तो बढ़ रहा है या स्थिर है।
12:10 PM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित 6 राज्यों के लिए 1066.80 करोड़ रुपए मंजूर किए
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड राज्यों को 1,066.80 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दे दी।
असम को 375.60 करोड़, मणिपुर को 29.20 करोड़, मेघालय को 30.40 करोड़, मिजोरम को 22.80 करोड़, केरल को 153.20 करोड़ और उत्तराखंड को 455.60 करोड़ राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में मिले हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा कि ये राज्य इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।
10:06 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पुंछ में भूस्खलन, 12 साल की लड़की की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक पर्वतीय इलाके में बारिश से भूस्खलन हुआ। इसमें एक लड़की की मौत हो गई। यह घटना मेंढर तहसील के चाक बोनल्ला क्षेत्र में हुई। लड़की की पहचान 12 साल की अफिया कौसर के रूप में हुई है।
09:57 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
रायपुर में तेज बारिश, दोपहर 3 बजे छाया अंधेरा
रायपुर में गुरुवार दोपहर तेज बारिश हो रही है। घने बादलों के कारण दोपहर 3 बजे ही अंधेरा छा गया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ आने का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।
08:08 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
08:06 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है।
बुधवार को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हुई है। कवर्धा जिले के भौराटोला में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
07:01 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सीकर में बस स्टैंड डूबा

राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में 90 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। तेज बारिश के चलते फतेहपुर में छतरिया बस स्टैंड डूब गया। यहां एक कार और बस फंस गई। इन्हें बचाने के लिए नाव भी चलानी पड़ी।
06:34 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के दमोह में पुलिया से लटकी बस

दमोह जिले में ड्राइवर ने तेज बहाव के बीच नाले से बस को पार कराने की कोशिश की। बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे लटक गई। बस दमोह से उत्तर प्रदेश के जालौन जा रही थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में सवार 6 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
06:22 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा
गुरुग्राम में बीते दिन से हो रही बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-8) पर पानी भर गया है। कई गाड़ियां फंसी हैं।
05:28 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में ट्रक खाई में गिरा
गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर बुधवार रात एक ट्रक खाई में गिर गया। सड़क धंसने की वजह से हादसा हुआ।
05:07 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
नागपुर में युवक नाले में बहा, मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को भी तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने नागपुर और वर्धा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नागपुर से 40 किलोमीटर दूर कलमेश्वर में नाले में बहने से 18 साल के लड़के की मौत हो गई।
04:06 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पानी भरा
04:04 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में मानसून सीजन में अबतक 85 मौतें
हिमाचल प्रदेश में आज ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में हल्की बारिश के आसार है।
मानसून सीजन (20 जून से 9 जुलाई) में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बादल फटने से 15, फ्लैश फ्लड में 8 और लैंडस्लाइड में 1 व्यक्ति की जान गई है।
03:15 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में सड़कों पर पानी भरा
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक जिले में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
02:52 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
ललितपुर में जमरार और उटारी बांध भर गए हैं। उटारी के 4 गेट और जमरार बांध के 2 गेट खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:34 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के विदिशा में सड़कों पर पानी भरा
मध्य प्रदेश के विदिशा बारिश का अलर्ट है। बुधवार शाम को अधिकतर इलाकों में तेज बारिश हुई। शहर की सड़कों पर पानी भर गया।
02:26 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में सुबह से तेज बारिश जारी
हरियाणा के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बारिश की चेतावनी है। गुरुग्राम में सुबह से तेज बारिश हो रही है।
01:18 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 16 जुलाई के बाद फिर से एक्टिव होगा मानसून

बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 6 जिलों में हल्की बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद से ही मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं।
बीते 24 घंटे में पटना में रात में तेज बारिश हुई। इसके अलावा हाजीपुर, सुपौल और मधेपुरा में भी वर्षा हुई है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:16 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: 5 जिलों में आज बारिश; मानसून सीजन में 85 की मौत, 34 लापता

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले चार-पांच दिन भी बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आज ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में हल्की बारिश के आसार है।
मानसून सीजन (20 जून से 9 जुलाई) में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बादल फटने से 15, फ्लैश फ्लड में 8 और लैंडस्लाइड में 1 व्यक्ति की जान गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:11 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में 3 बच्चे नदी में डूबे, शिवपुरी में बाइक बही; नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर

मध्य प्रदेश में मानसून की जमकर बारिश हो रही है। पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर के साथ ग्वालियर संभाग के कई जिलों में बाढ़ के हालात है।
बुधवार को नरसिंहपुर में 3 बच्चे नदी में डूब गए, जबकि शिवपुरी में बाइक और बैतूल में फोर व्हीलर बह गई। 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:08 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे

मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर सहित 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
प्रदेश में मानसून के इस सीजन में 1 जून से 8 जुलाई तक औसत से 121 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:03 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
12:55 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
11 जुलाई के मौसम का हाल…
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। तेज बारिश का यलो अलर्ट रह सकता है।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। 9 जुलाई को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर 2-3 फीट पानी भरा था। ऐसी स्थिति बनी रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी है। बिजली, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा भी रहेगा। शिमला, सोलन, सिरमौर, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश हो सकती है।
- बिहार के 8 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट रह सकता है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की स्थिति रहेगी। यलो अलर्ट रहेगा। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। राजस्थान में 1-12 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
12:55 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देशभर में कैसा रहेगा मौसम

12:53 AM10 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…
