पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ स्कूल में सर्चिंग कर रही है।
इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल को ये सूचना ईमेल के जरिए मिली है। मेल में लिखा है- आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है।
.
मेल चेक करने के बाद प्रबंधन ने क्लासेस के बीच में ही बच्चों को स्कूल बस से घर भिजवा दिया। जोन 1 एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक, नयनतारा आउटलुक नाम से रात 3 बजकर 18 मिनट पर एक मेल आया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। इसके तीन घंटे बाद करीब 10 बजे बाद पुलिस को सूचना की गई।
राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर हैं। सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल पेरेंट्स को सूचना नहीं दी गई है।
प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची है।

स्कूल में किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। यहां पुलिस मौजूद है।

स्कूल की बसें बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट आई हैं।

स्कूल में बम की सूचना के बाद एमपी पुलिस के बम स्क्वाड की गाड़ी पहुंची।
ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया ई-मेल

इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई। जानकारी के अनुसार, इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को मंगलवार सुबह 5.59 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…